फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे राजस्थान के युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को स्नान करते वक्त डूबे राजस्थान के दौसा जिले के निवासी श्रद्धालु लालू का शव प्राइवेट गोताखारों ने देर रात ही खोज लिया। परिजन उसका शव रात में ही लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

राजस्थान के दौसा जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव वीरसेंण निवासी मानसिंह मीणा का 18 वर्षीय बेटा लालू उर्फ निर्मल बुधवार को गंगा स्नान करते वक्त डूब गया था। सूचना के बाद कछला चौकी पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को बुलाकर सर्चिंग आपरेशन भी शुरू कराया था। लालू का शव खोजने में बुधवार रात करीब 10 बजे गोताखोरों को सफलता मिली।
घरवाले भी शव बरामद होने तक घाट पर ही डटे रहे थे। शव बरामद होते ही वह उसे लेकर अपने घर चले गए। मृतक के बहनोई हरलाल और उनके साथ पहुंचे ड्राईवर पंखीलाल भी लालू के घरवालों के साथ गंगा स्नान को आया था। गोतखोर मुन्ना ने बताया कि शव कासगंज के छोर पर मुक्तिधाम के नजदीक मिला था। पुलिस की मानें तो घरवालों ने शव बरामद होने के बारे में जानकारी नहीं दी। जानकारी देते तो पोस्टमार्टम कराया जाता।
विज्ञापन


बालक के गले से सोने का पेंडल गायब
कछला गंगाघाट पर स्नान को पहुंचे तीन परिवार के लोगों को उचक्कों ने शिकार बना लिया। स्नानार्थी युवक के कपड़े और सेलफोन तो महिला की गोद में बैठे बालक के गले से सोने का पेंडल गायब हो गया।
गंगाघाट पर स्नानार्थियों के साथ आपराधिक घटनाएं सुबह की हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुइया निवासी बेनीराम की पत्नी गीता अपने बेटे के साथ गंगा स्नान को पहुंची। बेटा उसकी गोद में ही रहा, लेकिन भीड़भाड़ में उसके गले से सोने का पेंडल गायब हो गया। गीता और उसके साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो श्रद्धालुओं ने शक में युवक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान उसने खुद को कासगंज जिले में सिढ़पुरा निवासी जितेंद्र बताया, लेकिन तलाशी के दौरान उसके पास पेंडल नहीं निकला।
नगर के मोहल्ला अहीरटोला निवासी सुभाष चंद्र के घाट पर कोई उचक्का कपड़े उठा ले गया। रखवाली के लिए हालांकि उसकी पत्नी बैठी थी, लेकिन वह भी चकमा खा गई। सुभाष के मुताबिक- पेंट की जेब में 21 सौ रुपये और सेलफोन था। इसके अलावा कासगंज जिले की सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया के रामदास की पत्नी लीलावती का सामान भी घाट पर से गायब हो गया। सामान की तलाश में वह काफी देर तक भटकती रही।

ट्रैक्टर का पहिया निकला
गंगा स्नान करके घर लौट रहे संजरपुर के श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर का पहिया बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव हरहरपुर के पास बाहर निकल गया। ट्रैक्टर चालक प्रेमपाल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उस पर काबू पा लिया। ट्रैक्टर हालांकि सड़क किनारे खाई में घुस गया। ट्रॉली सवार महिला-पुरुष कूद पड़े। श्रद्धालुओं में से किसी के भी खरोंच तक नहीं आई। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दूसरे वाहन की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें