फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बछेली के हरि पहलवान को हराकर राजा बाबू जीते

विज्ञापन
कादरचौक रामलीला के अखाड़े में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। श्री रामलीला महोत्सव में चल रहे तीन दिवसीय कुश्ती दंगल के दूसरे दिन मंगलवार को पहलवानों ने अखाड़े में जोरदार दमखम दिखाया। विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों के बीच दिनभर रोमांचक मुकाबले हुए। दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन का मुख्य मुकाबला बछेली के पहलवान हरि और उझानी के राजा बाबू के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में राजा बाबू ने दांव-पेच लड़ाकर जीत दर्ज की। इसके अलावा रंजीत और विवेक की कुश्ती बराबरी पर छूटी, जबकि संजीव ने लवकुश को हराया। प्रवेश और अभिषेक के बीच हुई कुश्ती में प्रवेश विजेता रहे। कई अन्य मुकाबलों में भी पहलवानों ने दमखम दिखाया। आयोजन में दंगल प्रभारी श्याम सुंदर, उपाध्यक्ष, महंत ऋषि दास, राजीव मिश्रा, सतपाल राठौर की सराहनीय भूमिका रही।


केसरी खिताब के लिए मुकाबला आज
दंगल का समापन आज बुधवार को होगा। अंतिम दिन केसरी खिताब के लिए प्रमुख मुकाबले होंगे। इसमें मथुरा, आगरा, अलीगढ़ और हरियाणा समेत कई क्षेत्रों के नामी पहलवानों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें