फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश ने खोली शहर की बदहाल सड़कों की पोल, पानी उतरते ही कीचड़ बना मुसीबत

विज्ञापन
रोडवेज परिसर में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने शहर के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शनिवार को 11, रविवार को 25 और सोमवार को 37.50 मिमी बारिश दर्ज की गई। तीन दिन में कुल 73.50 मिमी बारिश हुई। रात में तेज बारिश होने के बाद सुबह तक अधिकांश सड़कों से पानी तो निकल गया, लेकिन इसके बाद सड़कों पर फैली कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत बन गई। कई मार्गों पर गड्ढों में पानी भर गया। इससे पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर की पहले से बदहाल और टूटी सड़कों की स्थिति और खराब हो गई। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग सका। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कीचड़ और पानी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहा। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव और उसके बाद कीचड़ की समस्या हर साल सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
शहर के शिव मंदिर से पनवाड़ी होते हुए सुभाष चौक जाने वाली करीब 120 मीटर की सड़क पर बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ फैल गई। इस मार्ग से पैदल गुजरने वालों को पैदल व दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सुभाष चौक निवासी हरिओम अपने दोस्त मोहित के साथ दोपहर में जा रहे थे। इस दौरान कीचड़ में बाइक फिसल गई। सवारों को मामूली चोट ही आई।
विज्ञापन



इस सीजन सामान्य से 82.10 मिमी ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में अब तक औसतन 558.40 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 640.50 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस तरह सामान्य से 82.10 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है। अभी मौसम बारिश वाला ही बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में भी बारिश होने की आशंका बनी हुई है। लगातार बारिश होने पर शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है।


रोडवेज परिसर में भरा पानी
बारिश के बाद रोडवेज परिसर में भी पानी भर गया। बसों के आवागमन के साथ यात्रियों को भी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। परिसर में पानी जमा होने से यात्रियों को बसों तक पहुंचने में परेशानी हुई। वहीं रोडवेज परिसर के सामने लगभग 100 मीटर का रोड पूरी तरह से बदहाल हो गया। यहां पर सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है।


नेकपुर अंडरपास में जलभराव से लोग हुए परेशान
डीएम, एडीएम एफआर, एडीएम प्रशासन, एडीएम न्यायिक, सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ से लेकर आम लोगों को नेकपुर अंडर पास से होकर निकलते हैं, इसमें पानी भरा होने से आम लोगों को निकलने में परेशानी होती है,जबकि अधिकारी लग्जरी वाहनाें में बैठकर आराम से निकल जाते हैं।


लावेला-जोगीपुरा मार्ग पर गड्ढों में भरा पानी
लावेला से जोगीपुरा जाने वाला 80 मीटर का मार्ग पहले से ही टूटा हुआ है। बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग सका और दुर्घटना का खतरा बना रहा। शेखर, रोहित ने सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।


नगरपालिका क्षेत्र में आने वाली सड़कों का बारिश के बाद सर्वे कराकर काम कराया जाएगा। ताकि सड़कें गड्ढा मुक्त हो सकें। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका

रोडवेज परिसर में भरा पानी। संवाद

रोडवेज परिसर में भरा पानी। संवाद

रोडवेज परिसर में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें