फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गड़बड़ा दी आधे शहर की सप्ताई, कई जगहों पर ट्रिपिंग

सार

लगातार बारिश के दौरान रविवार को पूरे जिले की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई।पनबड़िया उपकेंद्र में पानी भर जाने के कारण इससे जुड़े इलाकों की बिजली गुल हो गई तो अन्य इलाकों में ट्रिपिंग होती रही।इधर, मंडी की तरफ पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिर गया था।
विज्ञापन
उझानी उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मरों के आसपास भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। लगातार बारिश के दौरान रविवार को पूरे जिले की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। आधे शहर की बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। पनबड़िया उपकेंद्र में पानी भर जाने के कारण इससे जुड़े इलाकों की बिजली गुल हो गई तो अन्य इलाकों में ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

बारिश का पानी शहर के मोहल्ला पनबड़िया में स्थित उपकेंद्र में पानी भर गया। इसकी वजह से बिजली सप्लाई को बंद करना पड़ा। ऐसे में लगभग पूरे दिन पनबड़िया, कचहरी, लावेला चौक, जोगीपुरा, जवाहरपुरी, छह सड़का आदि इलाकों की बिजली गुल रही। शाम को थोड़ा पानी कम होने पर बिजली सप्लाई शुरू की गई। इधर, मंडी की तरफ पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिर गया था। इसकी वजह से कार्यशाला इलाके की भी बिजली गुल रही। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम प्रवेश कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से पनबड़िया उपकेंद्र में जलभराव हो गया था। इससे बिजली बाधित रही।
उझानी। शनिवार तड़के तीन केबल फुंकने के बाद शाम पांच बजे सप्लाई जरूर मिली, लेकिन देर शाम ही उपकेंद्र परिसर में बारिश का पानी भरने लगा। रविवार तड़के बारिश का पानी ट्रांसफार्मरों तक पहुंच गया। केबल भी डूब गईं। दोपहर तक घुटनों तक पानी नजर आने पर बिजली कर्मियों ने भी हाथ खड़े कर दिए। रविवार तड़के चार बजे से देर शाम तक सप्लाई दुरुस्त नहीं हो पाई। जेई सुनील कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भरा रहने से सप्लाई शुरू नहीं की जा सकती। इसके चलते नगरीय उपभोक्ताओं को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिल्सी। रविवार सुबह उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव रोहान के पास तेज बरसात और हवा में एक नीम का पेड़ टूट कर मुख्य लाइन पर गिर गया। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 20 घंटे तक पूरी तरह ठप रही। इसके कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ा। पिछले एक सप्ताह में मुख्य लाइन में चार बार फॉल्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें