फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: बारिश से शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक जलभराव, डीएम रोड पर पेड़ गिरे, रास्ता बंद

Sat, 26 Sep 2026 03:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को 56 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। शहर की सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया है। डीएम रोड पर चार पेड़ गिरने से कचहरी और डीएम कार्यालय का आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन
डीएम रोड पर गिरे पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिले में अब तक 56 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश से शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर गलियों तक जलभराव की स्थिति बन गई है। कई जगह नालियां ओवरफ्लो होने से बारिश के पानी की निकासी प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन




बारिश के बीच डीएम रोड पर यूकेलिप्टस का एक पेड़ गिर गया। प्रशासन की ओर से इसको कटवाकर हटवाया गया, ताकि रोड खुल सके। करीब आधे घंटे बाद एक के बाद एक करके तीन और पेड़ गिर गए। पेड़ों के गिरने से कचहरी से डीएम रोड का आवागमन बंद हो गया। वहीं बिजली के तार और लाइनें प्रभावित होने से इलाके की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। 
विज्ञापन


पेड़ गिरने के दौरान सड़क किनारे खड़ी कई कारें भी चपेट में आ गईं। डीएम रोड पर पेड़ों के गिरने से कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। लगातार बारिश के कारण पेड़ों के आसपास की मिट्टी गीली होने से उनके गिरने का खतरा बढ़ गया है। मार्ग बंद होने से कचहरी और डीएम कार्यालय की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

सड़कों पर हुआ जलभराव, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई प्रमुख सड़क जोगीपुरा, गांधी ग्राउंड रोड, नेकपुर, पनवाड़ी, शिवपुरम, जवाहरपुरी आदि में पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। गलियों में भी जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। लगातार बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें