फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कच्चे घरों के लिए आफत बनी बारिश

Wed, 13 Sep 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस बार मानसूनी बारिश ने जिले में पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मानसून सीजन में लगभग हर माह औसत से अधिक बारिश हुई है। कुछ समय में लगातार बारिश होती रही है। रुक-रुककर हो रही बारिश ने कच्चे व कई जर्जर मकानों अपनी चपेट में ले लिया है। इसकी वजह से वह मकान धराशाई हो गए।
विज्ञापन

मध्य जून के बाद मानसून ने दस्तक दे दी थी, मौसम विभाग ने पहले ही यह अंदेशा जता दिया था कि इस साल कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। उसका पूर्वानुमान जिले के लिए सटीक बैठा और अब तक जिले में 951.50 एमएम बारिश हो चुकी है। यह आंकड़ा इस बात का गवाह है कि इतनी बारिश जिले में बीते एक दशक में भी नहीं हुई है।
हालांकि अभी मानसूनी बारिश का दौर थमा नहीं है। इस बात की भी आंशका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में मानसूनी बारिश जिले के लोगों के लिए और मुसीबतें खड़ी कर सकती है। इधर, अब तक हुई बारिश में देहात क्षेत्र में बड़ी संख्या में कच्चे या पुराने जर्जर मकानों गिर पड़े हैं। जिससे कई लोग दबकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर गिरने की ये घटनाएं हुईं
- छह अगस्त को खेड़ादास गांव में
-23 अगस्त को इस्मालपुर गांव में
-24 अगस्त को ललुआ नगला में
-25 अगस्त को गौरामयी में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें