दबतोरी (बदायूं)। मुरादाबाद से आंवला रेलवे रूट पर हुए इलेक्ट्रिक कार्य का सोमवार को मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त नई दिल्ली स्पेशल कोच से अधिकारियों के साथ जायजा लेंगे। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। निरीक्षण के बाद ओके की रिपोर्ट मिलते ही, इलेक्ट्रिक ट्रेनें इस रूट पर एक सप्ताह में दौड़ने लगेंगी।
केंद्र सरकार ने पिछले साल रेलवे रूट पर मुरादाबाद से बरेली और अलीगढ़-चंदौसी के बीच विद्युतीकरण का कार्य कराने का निर्णय किया था, तभी से विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली स्थित कार्यालय के मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक रेलवे के स्पेशल कोच से इलेक्ट्रिक इंजन से मुरादाबाद से रेलवे अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने आएंगे। वह चंदौसी से आंवला स्टेशन के बीच हुए विद्युतीकरण के कार्य को देखेंगे। बता दें कि करीब दो सप्ताह पूर्व इस लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल चंदौसी से आंवला स्टेशन के बीच किया गया था।
चंदौसी से आंवला रेलवे स्टेशन के बीच इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल पूर्व में पूरा हो चुका है। सोमवार को निर्धारित समय के अनुसार मुख्य रेलवे संरक्षा ण करेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-तरुण प्रकाश, मंडल रेल महाप्रबंधक मुरादाबाद उत्तर रेलवे