फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रोकने पर अड़ी भाकियू,  रेलवे और प्रशासन अलर्ट

Tue, 20 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
ट्रेन रोकने पर अड़ी भाकियू,  रेलवे और प्रशासन अलर्ट 
विज्ञापन
कासगंज से बरेली तक ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारी और किसान बुधवार को ट्रेन रोकने के अपने ऐलान पर अड़े हुए हैं। मंगलवार शाम तक प्रशासन और रेलवे के अधिकारी भाकियू नेताओं को समझाने में नाकाम रहे। स्थानीय स्तर से लेकर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल तक के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। रेलवे और प्रशासन ने ट्रेन रोकने की स्थिति में भाकियू कार्यकर्ताओं से निपटने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 भाकियू नेताओं ने रेलवे अधिकारियों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक ट्रेनों का संचालन शुरू करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक नहीं हुआ है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। इसके विरोध में भाकियू नेता कई दिनों से यहां मालवीय आवास में धरने पर बैठे हुए हैं। इसके बावजूद मांग पूरी न होने पर उन्होंने जिले में 21 दिसंबर को ट्रेन रोकने का ऐलान कर दिया। इसके बाद से भाकियू नेताओं पर खुफिया तंत्र की नजरें लगी हुई हैं।
मंगलवार को भाकियू नेताओं से वार्ता करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव, सीओ सिटी अभिषेक यादव और आरपीएफ इंस्पेक्टर एससी शुक्ला ने मालवीय आवास पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे भाकियू नेताओं से वार्ता करके रेल रोको आंदोलन टालने को कहा लेकिन भाकियू नेताओं ट्रेन रोकने के ऐलान से पीछे हटने से साफ इंकार कर दिया है। इससे रेलवे और प्रशासन में खलबली मची हुई है। हालांकि भाकियू नेताओं ने रेल रोकने की अपनी रणनीति का अभी खुलासा नहीं किया है। भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन ऐलान पर कायम हैं। बुधवार को किसानों के साथ रेल कहां रोकेंगे, यह समय रहते तय कर लेंगे। धरने पर बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना, सौदान सिंह, हारुन गौस, नरेंद्र सक्सेना, कहलन मियां, रामकुमार शर्मा, गिरीश राजपूत, उदयवीर सिंह, आरिफ गाजी, पप्पू सैफी, सतीश साहू, नूरउद्दीन आदि भी बैठे हुए हैं। 
विज्ञापन


रेलवे के वादाखिलाफी के विरोध में ट्रेन बुधवार को रोकगी जाएगी। ट्रेन कहां और कब रुकेगी। तय कर रहे हैं। जिले के किसी भी गांव में ट्रेन रोकी जा सकती है। 
-धर्मपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाकियू टिकैत गुट 

भाकियू नेताओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन लोगों ने साफ इंकार कर दिया। पुलिस और आरपीएफ को सुरक्षा के लिए सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। 
-श्रीराम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट 

भाकियू की तमाम मांग राज्य सरकार से संबंधित हैं। ट्रेन रोकने की चेतावनी की जानकारी है। इसके लिए आरपीएफ और वहां के प्रशासन को सूचना दी गई है। आरपीएफ इन लोगों से निपटने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह, डीआरएम पीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें