शाहजहांपुर। बरेली मोड़ के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सीढ़ियों के पास रेलिंग टूटने से हुए हादसे में दंपती समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें बच्ची समेत तीन लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
चौक कोतवाली के कनौजिया अस्पताल के पास रहने वाले राजकुमार, पत्नी अनीता और उनकी चार साल की बेटी को भर्ती कराया गया है। चौक कोतवाली के अपराध निरीक्षक पवन शर्मा ने बताया कि भीड़ के चलते रेलिंग टूट गई थी। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। संवाद