फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में होगा ब्राडगेज पर सीआरएस इंस्पेक्शन

Mon, 29 Dec 2014 08:07 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राडगेज पर ट्रेन दौड़ने का सपना दिसंबर में तो पूरा नहीं हो सका, लेकिन नए साल के पहले महीने में जरूर पूरा होता दिखने लगा है। पूर्वोत्तर रेल अफसरों की मानें तो जनवरी में ब्राडगेज लाइन का सीआरएस इंस्पेक्शन करा दिया जाएगा। इतना ही नहीं कनेक्टिविटी का काम भी इंस्पेक्शन से पहले पूरा कराने का लक्ष्य दे दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक जनवरी को बदायूं-बरेली के बीच मेगा ब्लॉक लिया गया था। 15 फरवरी से बदायूं-कासगंज के बीच मीटरगेज को ब्राडगेज में बदलने का काम शुरू करा दिया गया था। उस वक्त रेल अफसरों ने जुलाई में ट्रेन दौड़ाने का दावा पेश किया था। इस पर काम शुरू हुआ, महज 39 दिनों में कासगंज से कछला तक पॉवर ट्रायल ले लिया गया, जो सफल साबित हुआ। मई-जून में आकर कार्य की गति डाउन हो गई, जुलाई में ट्रेन दौड़ाने का दावा भी खोखला साबित हुआ। इसके बाद रामगंगा-बदायूं-कासगंज के बीच इंजन ट्रॉयल हुआ। मालगाड़ी के सफल ट्रॉयल से दिसंबर तक ट्रेन चलने की उम्मीद जगी। अब फिर अफसर नए साल के पहले माह में ट्रेन दौड़ाने का दम भर रहे हैं। एनई रेल अफसरों की माने तो जनवरी में सीआरएस इंस्पेक्शन करा दिया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कनेक्टिविटी का काम भी इंस्पेक्शन से पहले पूरा कराने के लिए लक्ष्य दे दिया गया है।
आज बंद रहेगा बदायूं-कादरचौक मार्ग
बदायूं। समपार संख्या 281सी पर ब्राडगेज लाइन का काम चलने के कारण 30 दिसंबर को बदायूं-कादरचौक मार्ग बंद रहेगा। यह जानकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेलपथ एनईआर ले दी। इसके चलते बदायूं से कादरचौक मार्ग दोपहर एक बजे  से तीन बजे तक बंद रहेगा। मुसाफिर बदायूं-उझानी होकर वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे।
विज्ञापन

00
वर्जन-
जनवरी में सीआरएस इंस्पेक्शन किया जाएगा। तारीख लेने के लिए फाइल लगा दी गई है। कनेक्टिविटी कार्य भी इंस्पेक्शन से पहले कराने के लिए कहा गया है। फिनिशिंग काम भी पूरा कराया जा रहा है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, एनईआर इज्जतनगर, बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें