फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्ती और बजट के अभाव में लेट हुआ ब्राडगेज का काम

Sun, 15 Feb 2015 11:45 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल सुविधाओं की दरकार लगाए बैठे जिले के लोगों को आखिरकार 2014 में रेल सुविधाएं दुरस्त करने की हरी झंडी मिल गई। लिहाजा एक जनवरी 2014 को मेगा ब्लॉक लेकर रामगंगा बदायूं के बीच आमान परिवर्तन का काम भी शुरू करा दिया गया। वहीं 15 फरवरी से बदायूं-कासगंज के बीच भी काम शुरू कर दिया। उस वक्त रेल अधिकारियों ने ब्राडगेज लाइन पर अगस्त में ट्रेन दौड़ाने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन सुस्ती और बजट के अभाव में काम की गति धीमी हो गई और काम लटकते हुए 2015 में पहुंच गया। अब आगामी मार्च में ट्रेन दौड़ाने की चर्चा है तो लोगों को केंद्र सरकार के आने वाले बजट में कुछ नया मिलने की आशा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आने वाले बजट में लोग कई कयास लगाए बैठे हैं। कहते हैं कि ट्रेन जहां छह माह देरी से शुरू हो रही है। वहीं बजट में कुछ और मिल जाए तो बात बने। लंबे रूट का सफर तय करने वाले मुसाफिर कहते हैं कि रेल विभाग की सुस्ती ने पिछले साल रेल संचालन की उम्मीद धूमिल कर दी, लेकिन अब दोगुनी आशा बनी हुई है। हालांकि हाल ही में 12 फरवरी को आए पूवोत्तर रेलवे की जीएम ने बजट में दो नई ट्रेन मिलने की उम्मीद जरूर जताई थी।
आमान परिवर्तन से लाखों लोगों को होगा फायदा
मीटरगेज से ब्राडगेज कंवर्जन से लाखों लोगों को फायदा होगा। सबसे ज्यादा व्यापारी इससे लाभांवित होंगे। व्यापारियों की मानें तो जिले में उद्योग क्रांति का संचार होगा। व्यापार बढ़ेगा। साथ ही लंबे रूट की ट्रेनें चलेंगी। लोगों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। वहीं बजट में अगर कुछ मिलता है तो यह दोगुनी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें