फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छापा मारकर पनीर, छेना, मावा और गुड़ के नमूने लिए

विज्ञापन
बिल्सी एक मिठाई की दुकान पर नमूना लेती टीम। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। डीएम मनोज कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रवर्धन शर्मा और खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बंबा चौराहा स्थित दो मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए। इस दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त देवकांत ने बताया कई दिनों से बिल्सी में दूषित मिठाईयों की बिक्री की शिकायतें आ रही थीं। बृहस्पतिवार को नगर के बंबा चौराहे के पास स्थित श्रीकृष्ण मिठाई भंडार और सौरभ स्वीट्स की दुकान पर छापा मारा गया। इस दौरान टीम ने पनीर, छेना मिठाई और मावा के नमूने लिए। इसके अलावा बिल्सी-बदायूं रोड पर स्थित एक कोल्हू से गुड़ का भी नमूना लिया गया। नूमनों की जांच के लिए प्रयोग शाला के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें