बदायूं। अब जिला अस्पताल में भी नशा मुक्ति की सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जिला समेत प्रदेश भर में 41 नशा मुक्ति उपचार केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सीडीओ केशव कुमार ने नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमएस डॉ.कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद