फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, सैनिटाइजर का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन निरीक्षक ने शहर में स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर आदि की जांच की। एक मेडिकल स्टोर से सैनिटाइजर का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। एक मेडिकल स्टोर पर सामाजिक दूरी पालन नहीं होता मिला, जिस पर मेडिकल स्वामी को चेतावनी दी कि ध्यान नहीं रखा तो लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर एक दवा के रुप में सामने आया। जिसकी जानकारी लोगों को हुई, तो कुछ ही समय ब्रांडेड कंपनियों के सैनिटाइजर मेडिकल स्टोरों से गायब हो गए। जिसके बाद में तमाम जनपदों में लोकल स्तर पर सैनिटाइजर बनाने का काम शुरू हो गया। ऐसे में कोई घटिया क्वालिटी का सैनिटाइजर तो नहीं बेच रहा है, इसकी जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन निरीक्षक नवनीत कुमार ने टीम के साथ में शहर के कुछ मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संदेह होने पर उन्होंने अनिल मेडिकल स्टोर से सैनिटाइजर का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। वहीं राज मेडिकल स्टोर पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। ऐसे में मेडिकल स्वामी को चेतावनी देते हुए मौके पर निशान बनवाए। और कहा कि अगर आगे से नियमों का पालन नहीं हुआ तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सैनिटाइजर, ग्लब्स, मास्क के बिक्री निर्धारित दाम पर होती मिली।
शहर में स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा था। इस दौरान सैनिटाइजर, ग्लब्स, मास्क का स्टाक चेक किया। साथ ही रेट के बारे में पता किया। सब सही मिला, एक सैनिटाइजर का सैंपल जांच के लिए भेजा है। सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। - नवनीत कुमार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें