फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सील अस्पताल में इलाज की शिकायत पर छापा, झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
उस्मानपुर में झोलाछाप की दुकान को सील करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। उस्मानपुर में सील की गई दुकान को दोबारा खोलकर इलाज करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान प्रतिष्ठान सीलबंद मिला, फिर भी विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी झोलाछाप के खिलाफ जरीफनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां के डॉ. हरि निवास ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता दीपक कुमार ने आरोप लगाया था कि मई में जिस अस्पतालनुमा दुकान को स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम ने सील किया था, उसे संचालक ने दोबारा खोलकर मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया है।
इससे मरीजों की जान एक बार फिर जोखिम में पड़ सकती है। शिकायत के आधार पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयूष सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान प्रतिष्ठान पर विभाग की सील लगी मिली। दुकान में कोई गतिविधि संचालित नहीं पाई गई। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत और पूर्व कार्रवाई को आधार बनाते हुए आरोपी झोलाछाप उदल सिंह उर्फ बाबाजी के खिलाफ थाना जरीफनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. हरि निवास ने बताया कि दुकान सील ही मिली थी। फिर भी झोलाछाप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें