जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बड़े सरकार के उर्स के मौक पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के नाम से चादरें चढ़ाकर मुल्क और तरक्की की दुआएं कीं। साथ ही देश में अमन और शांति की भी दुआ की।
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सभी धर्मों, वर्गों को साथ लेकर चलने और सबका सम्मान उसकी प्राथमिकता रही है। सैय्यद आजम अली ने कहा कि सोहनपाल साहू, फूल खां, महेश सक्सेना, आमिर सुल्तानी, इकलास हुसैन, हर्षवर्धन लोधी,अनवर खां, ज्ञानेंद्र पांडेय, अफजाल वेग, सगीरउद्दीन,शहबाज अंसारी, प्रेमपाल शर्मा आदि थे।