बदायूं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लॉक समरेर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन दस गांव की टीमों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। पहले दिन बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में समरेर ने कमा की टीम को पराजित कर दिया।
बालिका वर्ग की लंबी कूद में मीनाक्षी ने प्रथम, सुरती ने द्वितीय और अनुपम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राधा प्रथम, साक्षी द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर अनुज प्रताप सिंह, अशोक तोमर, संजीव कुमार श्रीवास्तव, अवनीश सोलंकी, रविंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र पाल सिंह ने किया। संवाद