बिल्सी में निकाली गई संकीर्तन यात्रा में शामिल राधा रानी की झांकी। संवाद
बिल्सी। राधाष्टमी के उपलक्ष्य में शाम को श्री गिरिराज जी सेवा की ओर से संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आरती कर कर किया। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला छह में पंजाब नेशनल बैंक से शुरु की गई। वह थाना मोड़, जैन बाजार, कटरा बाजार, अटल चौक, सराफा बाजार, बालाजी चौक होते हुए मोहल्ला दो स्थित बांके बिहारी मंदिर पर समाप्त हुई। संकीर्तन यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इसको सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा। संवाद
बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा कस्बा
वजीरगंज। परसिया से मनौना धाम जा रही विशाल निशान यात्रा का बगरैन में स्वागत किया गया। बारिश के बीच रविवार सुबह नौ बजे हजारों श्याम भक्तों ने परसिया से निशान यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा अतरपुरा, करखेड़ी, बगरैन, पेपल, कसुमरा होते हुए मनौना धाम पहुंची। इस दौरान जगह-जगह फूल वर्षा की गई और भक्तों ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए। मनौना धाम पहुंचकर भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में निशान चढ़ाया। यात्रा में अक्षित प्रताप सिंह, विक्की चौहान, ऋषभ चौहान, अनमोल सिंह, मोहित कुमार सिंह, हरिराम, सुनील सुमन, निखिल सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद