एस्सल पब्लिक स्कूल में राधा और कृष्ण बने बच्चों ने बृज से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परिसर में झूले का बच्चों ने लुत्फ उठाया। एक-दूसरे को माखन और मिश्री भी खिलाई। प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने बच्चों को जन्माष्टमी का महत्व समझाया। कहा कि कृष्ण के जन्म से जुड़े इस त्योहार का पूरे देश में विशेष महत्व है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमां बांध दिया। बच्चों में प्रियांशु, अर्नव, नव्या, भूमि गुप्ता, दृष्टि, यीशु कुमार, तान्या, केशव राठौर, वेदांश गुप्ता, उज्जवल, मांडवी, रितु और गौरी आदि का प्रदर्शन शानदार रहा।
इसके अलावा आरबीआरएम स्कूल में प्रधानाचार्या मोनिषा सक्सेना की मौजूदगी में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बृज के गीतों पर थिरक कर शिक्षक और शिक्षिकाओं को भी नाचने के लिए मजबूर कर दिया। कई बच्चे राधाकृष्ण बनकर रेंप पर थिरके। उनमें राजश्री और देव शर्मा का अंदाज मनमोहक रहा। प्रधानाचार्या ने दोनों बच्चों को पुरस्कृत किया।