फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली राधा कृष्ण की शोभायात्रा

Sat, 31 Jan 2015 12:11 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को राधा-कृष्ण की प्रतिमा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जो मुख्य मार्गों से होती हुई शहर में घूमी। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। वहीं भजन, कीर्तन भी खूब गाए गए।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा का प्रारंभ दुर्गा मंदिर से किया गया। शोभायमान नजर आ रहे श्री राधा कृष्ण की झांकी रथ पर निकाली गई। आगे-आगे भक्त भजन, कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। वहीं महिलाएं भी भजनोें में मग्न थीं। शोभायात्रा पुरानी चुंगी, केदारनाथ स्कूल, टिकटगंज, शहबाजपुर चौराहे होते हुए पुन: मंदिर पर आकर रुकी। इससे पूर्व भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा को 108 औषधि, दूध, दही, पुष्प आदि से स्नान कराकर उनका शृंगार किया गया। तत्पश्चात रथ यात्रा निकाली गई।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजाराम कश्यप ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इसमें अनिल गुप्ता, शुभम गुप्ता, यश गुप्ता, योगेंद्र कुमार, अमित सागर, दीपक सागर, जोनी कश्यप, राहुल साहू, अजय कश्यप, अतुल साहू, शिवम कश्यप, रामप्रकाश रस्तोगी, अमिता गुप्ता, तारादेवी, पुष्पादेवी कश्यप, केंद्रभान सिंह, अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सचिव पुनीत कुमार ने बताया आज भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें