बरीपुरा गांव में लगे मेले में रासलीला देखते ग्रामीण। संवाद
बगरैन। वजीरगंज विकास खंड़ के गांव बरीपुरा में केसर देवी मंदिर में लगे मेले का शनिवार को भंडारे के साथ विधिवत समापन हुआ। मेले में वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। जिसे देख भक्त भाव-विभोर हो गए। देर रात कंस वध की लीला के साथ ही रासलीला का समापन हो गया।
बरीपुरा का नाम केसर देवी मंदिर पर लगे बरी के पेड़ से ही पड़ा था। गांव के बाहर प्राथमिक स्कूल के बराबर से एक प्राचीन मंदिर है। यहां हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मेले लगता है। शुक्रवार को मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी को प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी। शनिवार को सुबह से ही भंडारा शुरू हो गया। देर शाम तक करीब 12 गांव के लोगों ने यहां प्रसाद पाया। वहीं लोगों ने रासलीला देखी। शाम को भंड़ारे के बाद कंस वध की लीला के साथ ही रासलीला व मेले का समापन हो गया।
बरीपुरा गांव में लगे मेले में रासलीला देखते ग्रामीण। संवाद