फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्वारंटीन सेंटरों से 111 मजदूर भेजे गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। क्वारंटीन लोगों को घर भेजने का सिलसिला जारी है। मंगलवार तीन क्वारंटीन सेंटरों से 111 श्रमिकों को घर भेज दिया गया। सभी मजदूर 14 दिन पहले हरियाणा और पंजाब से लौटे थे। उन सभी को राशन की किट देकर रोडवेज बसों में घर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सहसवान के बिसौली रोड स्थित राफिया कॉलेज और सहसवान-बबराला मार्ग स्थित हल हफीज एजुकेशनल स्कूल में 115 श्रमिकों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया था। स्वास्थ्य जांच में चार श्रमिक अस्वस्थ पाए गए थे। इनको पन्ना लाल इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। चारो के सैंपल जांच को भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अल हफीज एजुकेशनल स्कूल में 61 और राफिया कॉलेज में 50 लोगों को रखा गया था। मंगलवार को इन सभी के क्वारंटीन का समय पूरा हो गया। मंगलवार को सभी की स्वास्थ्य जांच कराई गई। एसडीएम लाल बहादुर व सीओ रामकरन की मौजूदगी में सभी श्रमिकों को राशन किट का वितरण किया गया। इसके बाद सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए सभी को रोडवेज बसों से घर भेज दिया गया। श्रमिकों को अगले 14 दिन तक घर में क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें