सहसवान (बदायूं)। दूसरे राज्यों से मंगलवार को लौटे आठ मजदूरों को अल हफीज एजुकेशन एकेडमी में क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं प्रशासन की ओर से सभी को भोजन कराया गया। एसडीएम लाल बहादुर ने बताया की दूूसरे प्रांतों से मंगलवार को आठ और मजदूर लौटे हैँ। अल हफीज में पहले से 57 कामगार क्वारंटीन हैं। अब इनकी संख्या 65 हो गई है। दूसरे क्वारंटीन सेंटर राफिया कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 50 लोग क्वारंटीन हैं। एसडीएम ने बताया कामगारों के भोजन के लिए दोनों स्कूलों में किचन बनवा दी गई हैं। यहां भोजन के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएं दी जा रही हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. इमरान सिद्दीकी के नेतृत्व में स्वास्थ विभाग की टीम ने सभी की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की है। नगर पालिका के रैन बसेरा में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के 14 जमातियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। संवाद