फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहली आंधी में टूटे आठ खंभे, एक माह बाद भी नहीं लगे

विज्ञापन
नौनिज सिंह।
विज्ञापन
बॉटम....
विज्ञापन


परेशानी - कुरऊ फीडर से जुड़े गांव चदऊ में पहली बार आंधी 18 जून को आई थी

मेन...

पहली आंधी में टूटे आठ खंभे, एक माह बाद भी नहीं लगे

- टयूबवेल ठप, धान की रोपाई में देरी होने से 25 किसान परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

सिलहरी। कुरऊ फीडर से जुड़े गांव चदऊ में पहली आंधी 18 जून को आई थी, तब आठ खंभे टूट गए थे, जो अभियंताओं ने एक माह बाद भी सही नहीं कराए हैं। 25 टयूबवेल ठप हैं, जिससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।

जिले में 18 जून को आंधी बारिश ने बिजली व्यवस्था चौपट कर दी थी। जगह-जगह पेड़ टूटकर जमीन पर गिर गए थे, वहीं बिजली लाइन के सैकड़ों खंभे जमीन पर आ गए। अन्य क्षेत्रों में विभाग के लोगों ने खंभे बदले, इसमें एक सप्ताह का समय लग गया। कुरऊ फीडर से जुड़े गांव चदऊ में भी किसानों के टयूबवेल को जा रही लाइन के आठ खंभे गिरे, जो एक माह बाद भी ठीक नहीं हो सके हैं। 25 किसान प्रभावित हैं। लोग खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन




फोटो-38

कई बार शिकायतों के बाद भी नहीं लगे खंभे

एक माह से टयूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। खंभे टूटे पड़े हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया है। धान की रोपाई में देरी हो रही है। खंभे लगें ताे समस्या दूर हो। -नौनिज सिंह, चदऊ




फोटो-39

कर्मचारी बिना रुपये दिए नहीं करते काम

कुछ संविदा कर्मचारी लाइन जोड़ने तक के रुपये ले लेते हैं। बिना रुपये दिए कोई काम नहीं होता। पैसे न देने का ही दंश 25 किसान झेल रहे हैं। अगर रुपये दिए होते तो अब तक खंभे लग गए होते। खंभे नहीं लगे तो डीएम से शिकायत करेंगे। -हरप्रसाद सिंह, चदऊ
विज्ञापन





आंधी के समय टूटे खंभे दुरुस्त नहीं कराए गए हैं तो यह गलत है। मामला संज्ञान में नहीं था। आज ही दिखवाकर समस्या को दूर कराया जाएगा। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। -अखिलेश कुमार, एसई बिजली निगम, बदायूं

नौनिज सिंह।

नौनिज सिंह।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें