फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के पास ‘डग्गामारों’ ने फिर किया अतिक्रमण

Mon, 22 Jan 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
Budaun bus stand
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैैंड के आसपास अवैध वाहनों का जमावड़ा फिर लगना शुरू हो गया है, जिससे आम राहगीरों की मुसीबत बढ़ गई है। यहां दोबारा से रोडवेज जैसी दिखने वाली अवैध बसें खड़ी होकर मुसाफिर भरने लगी हैं। वहीं रोडवेज से सटा वाटर वर्क्स रोड दिन भर डग्गामार वाहनों के कब्जे में रहता है। खुद रोडवेज बसों का भी सड़क पर खड़ा होना बंद नहीं हो रहा। सोमवार को अमर उजाला टीम ने कैमरे की नजर से बस स्टैंड के आसपास का जायजा लिया तो आम मुसाफिरों की दुश्वारी साफ दिखाई दी।
विज्ञापन


फर्जी बसों ने फिर जमा लिया डेरा
रोडवेज बसों जैसे कलर और टिकट वाली अवैध बसों ने एक बार फिर रोडवेज बस स्टैंड पर अपना डेरा जमा लिया है। डेढ़ महीने पहले अमर उजाला ने इस अव्यवस्था पर फोकस करके अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा था। तब रोडवेज स्टाफ ने भी इन बसों के खिलाफ विरोध जताया था। आरोप था कि स्टैंड के सामने खड़ी होने वाली इन बसों पर उत्तर प्रदेश इस तरह से लिखा रहता है कि आम मुसाफिर रोडवेज के धोखे में इनमें बैठ जाते हैं। इनमें टिकट भी लगभग रोडवेज के ही बराबर दिया जाता है। इसके अलावा टिकट काफी हद तक वैसा होता है जैसा रोडवेज बसों में पहले गड्डी से काटकर दिया जाता था। अमर उजाला की कवायद के बाद अधिकारियों ने इन बसों पर कार्रवाई तो नहीं की पर इन्हें रोडवेज के पास से खदेड़ दिया गया। अब यह बसें दोबारा से रोडवेज स्टैंड के सामने से संचालित होने लगी हैं। 

डग्गामारों के कब्जे में वाटरवर्क्स रोड 
रात में चौड़ा चकरा दिखने वाला वाटरवर्क्स रोड दिन में राहगीरों के निकलने लायक नहीं रहता। दिन भर यहां डग्गामार वाहनों और बुकिंग के लिए खड़ी होने वाली टैक्सियों का जमावाड़ा रहता है। दातागंज को भी यहीं से डग्गामार वाहन संचालित होते हैं। रोडवेज बस स्टैंड परिसर से सटकर जा रहे इस रोड पर हो रही सरेआम डग्गामारी से परिवहन निगम को भी रोज लाखों का नुकसान हो रहा है। बावजूद इन वाहनों को यहां से नहीं हटाया जा रहा। 
विज्ञापन


रोडवेज बसें भी लगा रहीं जाम 
रोडवेज बस स्टैंड के अंदर खड़ी होने के बजाय कई रोडवेज बसें भी बदायूं डिपो परिसर के बाहर सड़क पर खड़ी होती हैं। इससे वाटरवर्क्स मोड़ से लावेला चौक तक हर वक्त जाम के हालात बने रहते हैं। रोडवेज बसों को सड़क से हटाने के लिए चेयरमैन दीपमाला गोयल भी एआरएम को पत्र लिख चुकी हैं। पुलिस ने भी ऐसी बसों को सीज करने की चेतावनी दी पर इन्हें हटाया नहीं जा सका। कुछ हद तक बदायूं डिपो की बसों पर लगाम लगी पर दूसरी बसों के चालक तो झगड़े पर तैयार हो जाते हैं। स्थानीय दुकानदारों से उनकी लगभग रोज ही झड़प होती है। 

फर्जी बसों और डग्गामार वाहनों को पुलिस प्रशासन के सहयोग से पहले भी हटवाया था। तब कुछ असर दिखाई दिया था। अब फिर यह वाहन खड़े होने लगे हैं। दोबारा से एसएसपी को पत्र लिखकर इन पर कार्रवाई कराने का अनुरोध करेंगे। रोडवेज की बसें बाहर खड़े करने पर रोक तो लगाई पर उतनी प्रभावी नहीं लग सकी। दातागंज रोड पर हमारे वर्कशाप का काम शुरू होने वाला है। इसके बाद काफी बसें वहीं रहा करेंगीं और समस्या का समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें