फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दौड़ में पुष्पेंद्र, सोलनी, नीतेश और स्वाति रहीं अव्वल

विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। अंबियापुर विकास क्षेत्र की न्याय पंचायत रिसौली और सिमरा भोजपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। क्रीड़ा स्थल पर न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक व जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ न्याय पंचायत पर्यवेक्षक धीरेन्द्र सिंह ने कराया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालकों की 50 और 100 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में ईशापुर बहेडिया के पुष्पेंद्र एवं बालिका वर्ग में 50 मीटर ईशापुर बहेडिया की सलोनी, 100 मीटर में भिलोलिया की निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक प्राथमिक वर्ग की कबड्डी में ईशापुर बहेडिया एवं बालिका वर्ग में भिलोलिया की टीम विजय रही।
उच्च प्राथमिक कबड्डी बालक-बालिका में रिसौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग में अंकित पाल हरगनपुर ने प्रथम पाया। इधर, सिमर्रा भोजपुर न्याय पंचायत पर 50 मीटर और 100 मीटर की दौड़ में प्राथमिक वर्ग से नीतेश प्रथम प्राथमिक विद्यालय घंघोसी, दूसरे स्थान पर मयंक प्राथमिक विद्यालय सिमर्रा एवं तीसरे स्थान पर अजय बपेढ़ रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में स्वाति घंघोसी प्रथम, बमेढ़ की साहिबा ने दूसरा एवं वंदना तीसरा स्थान पाया। उच्च प्राथमिक वर्ग में सुखबीर घंघोसी प्रथम, सुरजीत गुधनी ने दूसरा और नितिन घंघोसी ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में सिमर्रा भोजपुर का प्रथम घंघोसी रहा। बालिका वर्ग में दीक्षा उच्च प्राथमिक विद्यालय घंघोसी प्रथम, सिमर्रा भोजपुर की कल्पना ने दूसरा और घंघौसी की सुशीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बीईओ गौतम प्रकाश ने बताया कि सफल रहे सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में खेल अनुदेशक कीर्ति सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अरिमरदन भाटी, सुशील कुमार, रामौतार, रोहताश, ब्रजभान सिंह, अनुराय, शैलेश प्रताप सिंह, प्रदीप, अजीत, राजेश सिंह, विवेक कुमार, गुरुदयाल, ओमवीर आदि का विशेष सहयोग रहा।

दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें