फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में पंप संचालक हुआ 45 हजार की ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के एक पेट्रोल पंप संचालक से डीजल खरीदने के नाम पर फोन-पे के माध्यम से पेमेंट करने की बात कहकर 45 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने शिकायत व्यापारी सीओ अनिरुद्घ सिंह से की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी व पेट्रोल पंप संचालक ओमबाबू वार्ष्णेय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनके मोबाइल पर एक राजेश नाम के व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे डीजल खरीदने के बारे में बातचीत की, उसने खुद को ट्रक मालिक बताते हुए बात की थी। बातचीत होने पर ठग ने कहा कि मेरा ट्रक ड्राइवर आकर डीजल ले जाएगा, आपका पेमेंट फोन-पे के जरिये कर दूंगा। इसके बाद ने फोन-पे नंबर मांगा। व्यापारी ने अपने बेटे का नंबर दिया। बाद में ठग ने भरोसा दिलाने के लिए दस रुपये अकाउंट में भेज दिए। इसके बाद उसने अपना मर्चेंट अकाउंट बताकर 45 हजार रुपये के पेमेंट का लिंक भेजकर क्लिक करने को कहा।
पेमेंट पर क्लिक करते ही उनके अकाउंट से 45 हजार रुपये कट गए। पता लगा कि पैसे जमा होने के बजाय निकल गए हैं तो आरोपित को कॉल की, लेकिन उसने दो घंटे में रुपये लौटाने का वादा करके कॉल को काट दिया। इसके बाद उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया। व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह को दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर ठग का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें