फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पल्स पोलियो अभियान आज से, सदर विधायक ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना शहर विधायक। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 28 जून को आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन और जनजागरूकता के लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और सीडीओ डॉ. विकास शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से अपील की गई कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं।
विज्ञापन

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक सुरक्षा खुराक पहुंचाना जरूरी है। कोई भी बच्चा इस अभियान से छूटना नहीं चाहिए। वहीं सीडीओ डॉ. विकास शर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि वे 28 जून को अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर निःशुल्क दवा अवश्य पिलवाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत 28 जून को बूथ दिवस आयोजित होगा। 29 जून से तीन जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। छह जुलाई को बी-टीम गतिविधि संचालित की जाएगी। ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और मलिन बस्तियों जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे।
विज्ञापन

जागरूकता रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर भगवान परशुराम चौक, रोडवेज, पुलिस लाइन और वन विभाग होते हुए वापस सीएमओ कार्यालय पहुंची। रैली में शहरी आशा कार्यकर्ता, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तहसीन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. असलम, डीएचईआईओ सुधा देवी, एपिडेमेलॉजिस्ट डॉ. कौशल गुप्ता, अर्बन कोऑर्डिनेटर उमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें