नेहरू युवा केंद्र की ओर से कलस्टर स्तरीय स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिताओं का आयोजन उघैती के खेल प्रांगण में किया गया। इसमें वॉलीबाल और कबड्डी की डेढ़ दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको हैरान कर दिया। वॉलीबाल में पुसगवां की टीम विजेता रही। जिला पंचायत सदस्य विमला देवी, जिला युवा समन्वयक डॉ. दिनेश यादव, वीरेश तोमर, प्रवीन राठौर, अनुज प्रताप, नरेंद्र राठौर, दिनेश कुमार, मुनेंद्र प्रधान, अशोक, सत्येंद्र, अवधेश कुमार, मनवीर सिंह, निर्दोष वर्मा, भुवनेश सिंह, देवांश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
पुणे में प्रतिभाग करेगा प्रशांत
बदायूं। राजीव गांधी खेल अभियान योजना के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग से चयनित कबड्डी खिलाड़ी प्रशांत शर्मा तीन जनवरी से छह जनवरी तक पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। इसकी जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस मनराल ने दी।