फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लोक निर्माण विभाग ने भरवाए दिल्ली हाईवे के गड्ढे

विज्ञापन
उझानी में दिल्ली हाईवे पर गड्ढे भरते पीडब्ल्यूडी कर्मी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। दिल्ली हाईवे पर आंबेडकर चौराहे के पास गहरे गड्ढे रविवार अपराह्न भर दिए गए। बजरी मिश्रण से सड़क समतल करने के बाद कोलतार से लेपन कार्य किया गया। अमर उजाला के सात अक्तूबर के अंक में खबर छपने के बाद पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता मौके पर आकर हकीकत पर गौर किया था।
विज्ञापन

आंबेडकर चौराहे के पास सड़क के गहरे गड्ढों को भरे जाने का काम पीडब्ल्यूडी कर्मियों और मेठ की मौजूदगी में मजूदरों ने रविवार पूर्वाह्न शुरू किया। दोपहर बाद करीब चार बजे तक गड्ढे भरे जाने का काम चला। पड़ोस के दुकानदार अनुज, लोकेश कुमार और भुवनेश शर्मा ने बताया कि दो- ढाई महीना से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढों में बाइक फिसल जाने से दो महीना में महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो चुके हैं। पशु प्रेमी श्याम शर्मा ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अफसरों से भी की थी। इसके बाद अमर उजाला ने इलाके के लोगों समेत राहगीरों की दिक्कतों को बयां किया था।
खबर छपने के बाद पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ने मौके पर आकर मुआयना भी किया था। उस वक्त भी दुकानदारों ने दिक्कतें बयां की थीं। इस बार करीब आठ- नौ मीटर दूरी तरह कोलतार मिश्रित लेपन कार्य किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें