बुधवार को लावेला चौक समेत कई स्थानों पर लगा रहा जाम
रोजाना लगने वाले इस जाम के जिन्न से लोगों को निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। इसकी शिकायत शहर के लोगों ने विभिन्न संगठनों के माध्यम से जिला प्रशासन से की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिल सका। शहर के नो-इंट्री जोन में वाहन घुसने की वजह से भी जाम लगता है, लेकिन उन पर रोक नहीं लग पा रही है।
रात में रोडवेज चालक जाम कर देते रोड
रोडवेज चौराहा से लेकर प्राइवेट बस अड्डे और लॉवेला चौक तक रोजाना रात के दौरान जाम लगता है। इससे रात में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता। रोडवेज बस चालक डिपो से बस निकालकर सड़क पर बस खड़ी करके सवारियां भरने का इंतजार करते हैं। इससे वहां पर अक्सर जाम लगता है।