फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहकारी समितियों पर खुलेंगे जनसेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहकारिता विभाग ने किसानों की सेवा के लिए सहकारी समितियों को माध्यम बनाया है। जिले की 84 सहकारी समितियों में जनसेवा केंद्र के माध्यम से एक ही छत के नीचे किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें आधार कार्ड व राजस्व अभिलेख की नकल लेने की सुविधा रहेगी। इनके संचालन के लिए कर्मचारियों को जल्द ही ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 91 साधन सहकारी समितियां सक्रिय हैं। अब तक किसान इन समितियों से खाद, बीज और केसीसी का लाभ लेते रहे हैं। इनमें कुछ समितियों पर सीजन में धान और गेहूं की खरीद की जाती है। अब तक इन पर केवल यह ही सुविधाएं किसानों को मिल रहीं थी, लेकिन अब इन समितियों पर किसानों के लिए तमाम नई सुविधाएं सरकार ने देने का फैसला लिया है।
इसके तहत अब समितियों पर सीएससी केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) का संचालन कराया जाएगा, ताकि किसानों को आय, जाति, निवास, हैसियत, दिव्यांग प्रमाण पत्र पत्र समेत अन्य चीजों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में अभी 91 समितियां सक्रिय हैं। इन सभी ने सीएससी के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी 84 को ही अनुमति मिली है। इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे यह कर्मचारी अपने रोजगार को बढ़ावा दे सकेंगे। साथ ही किसानों को भी गांव में ही सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें