फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अलापुर के युवक ने धर्म छिपाकर मध्यप्रदेश की युवती से की शादी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला को ले जाती कोतवाली की  महिला पुलिस। स्रोत- वीडियो
विज्ञापन
बदायूं। जिले के अलापुर निवासी मुस्लिम युवक ने मुकेश बनकर हैदराबाद में रह रही मध्य प्रदेश की हिंदू युवती से शादी कर ली। दो बच्चे होने के बाद पिछले दिनों उसे छोड़कर अलापुर थाना क्षेत्र के अपने गांव आ गया। पीछे-पीछे महिला भी यहां महिला थाने पहुंच गई। जहां उसे कोई मदद नहीं मिली। युवती बच्चों के साथ शहर में भटकती रही। जब हालत बिगड़ी तो लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिया। तब पूरा मामला खुला।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक हैदराबाद में मजदूरी करने गया था। वहां उसे मध्यप्रदेश के बिछिया जिले की रहने वाली युवती मिली। युवती वहां एक घर में खाना बनाती थी। महिला ने बताया कि युवक ने अपना नाम मुकेश बताया था। प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसने उससे शादी कर ली। एक बेटी व एक बेटा हुआ। इसके बाद वह उसे छोड़ गया।
उसकी तलाश में महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर बदायूं आ पहुंची। बताए पते पर अलापुर पहुंची तो वहां मुकेश नाम का कोई नहीं मिला। अलापुर थाने जाकर पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया तो पुलिस ने गांव के प्रधान को बुलाया। पता लगा कि आरोपी मुस्लिम है। हालांकि पुलिस ने वहां से उसे लौटा दिया।
विज्ञापन




जिला अस्पताल से अलापुर पुलिस उसे ले गई अपने साथ
शनिवार को महिला जिला अस्पताल में अपने दोनों बच्चों के साथ बैठी रो रही थी। मीडिया कर्मियों ने यह जानकारी पुलिस को दी। इस पर सदर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला को वन स्टॉप सेंटर ले गई। बाद में अलापुर थाना पुलिस वहां पहुंची और उसे अपने साथ ले गई।

हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंचे
मामले की सुगबुगाहट पर विहिप व बजरंगदल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी वन स्टॉप सेंटर जा पहुंचे। यहां पदाधिकारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल महिला को अलापुर थाना पुलिस ले गई है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

देर रात महिला का पति आ गया था, उसे उसके साथ भेज दिया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली हैै। अगर कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। - धनंजय सिंह, अलापुर इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें