अंबियापुर में आयोजित बैठक में मौजूद सचिव व ब्लॉक प्रमुख। संवाद
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर में ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी भारती की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित पेंशन योजनाओं, मनरेगा, एनआरएलएम, संचारी रोग, सफाई व्यवस्था एवं वृक्षापरोपण, जन्म-मृत्यु आदि की प्रगति की समीक्षा की गयी। सभी ग्राम पंचायत सचिवों को समाज के निचले पायदान के लोगों योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सभी सचिवों को पौधरोपण कराने का आह्वान किया। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व संचारी रोगों से बचाव के लिए दवा छिड़काव कराने के लिए निर्देश दिए। मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यक्रमों में मानक व गुणवत्ता का शत प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ शैली गोविल के अलावा सभी सचिव एवं स्टाफ मौजूद रहा।