उघैती में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : BADAUN
उघैती (बदायूं)। अघोषित विद्युत कटौती से परेशान दर्जनों किसानों ने शुक्रवार को खितौरा विद्युत उपकेंद्र के सामने प्रदर्शन किया और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि काफी समय से अघोषित कटौती के चलते किसानों का बुरा हाल है।
शुक्रवार को खितौरा विद्युत उपकेंद्र सुल्तानपुर, गोदीनगला, शेखपुर, बहावलपुर, चंदेसी, भगतपुर, होतीपुर और तिगरा के दर्जनों लोगों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 18 घंटे बिजली की सप्लाई देने के आदेश दिए हैं। जबकि खितौरा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में अघोषित विद्युत कटौती चल रही है। जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। आए दिन फॉल्ट के बहाने भी कटौती की जा रही है। जेई नेमकुमार बाजपेई ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।