फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल- पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर भड़के किसान, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोरोना संकट काल में डीजल- पेट्रोल की बढ़ी कीमतों समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामचंद्र के नेतृत्व में तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन कर एसडीएम संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के जिला सचिव चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश का किसान नकदी के भारी संकट से जूझ रहा है। जिसका प्रभाव खरीफ की फसल पर पड़ रहा है। कोरोना के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई के लिए सरकार ने कोई भी सीधी सहायता किसान को नहीं दी है। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल पर लगाया गया भारी टैक्स किसानों की कमर तोड़ रहा है। प्रदेश में पुलिस उत्पीड़न भी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि बिजली की दरों में भी कमी की जाए। किसान सम्मान निधि का लाभ 50 फीसदी किसानों को भी नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर श्योराज सिंह, तेजपाल सिंह, चौधरी होशियार सिंह, ठाकुर बलभद्र सिंह, सेवाराम, झांझन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें