फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 3.49 करोड़ के 59 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
सहसवान ब्लाॅक में आयोजित हुई क्षेत्र पंचायत कार्ययोजना की बैठक। स्रोत- ब्लॉक प्रमुख - फोटो : mathura
विज्ञापन
सहसवान। ब्लाॅक परिसर में बुधवार को प्रमुख कृति सिंह यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत कार्य योजना संबंधी बैठक आयोजित की गई। इसमें 3.49 करोड़ लाख रुपये की लागत से 59 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने भी विकास योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी, एडीओ पंचायत नीरज सिंह, एडीओ आईएसबी सुरेश सिंह, एडीओ कृषि अंजार अहमद, प्रधान सहायक मुहम्मद सलीम, संदीप मिश्रा, सर्वेश सिंह, पूर्ति निरीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जल निगम सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



विधायक ने बरातघर व सीसी रोड का किया लोकार्पण
बदायूं। सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बुधवार को ग्राम बरातेगदार, ग्राम अलीनगर मझरा सोई में बरात घर तथा ग्राम सिकरापुर में सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया।
लोकार्पण समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार आम जनमानस के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बदायूं विधानसभा क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। संवाद

सहसवान ब्लाॅक में आयोजित हुई क्षेत्र पंचायत कार्ययोजना की बैठक। स्रोत- ब्लॉक प्रमुख- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें