बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर अंकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच की गति तेज कर दी है। अंकुर के गायब मोबाइल से तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से मिल रहे सुरागों के आधार पर पुलिस आज हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के गांव लौड़ा बहेड़ी निवासी अंकुर को सोमवार रात उसके साथी घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई और मंगलवार को उसका शव कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ओम नगरिया में बरामद हुआ था। मृतक के पिता सुरजीत की तहरीर पर कादरचौक पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है, नामजद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद