फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन प्रक्रिया: 82 महिलाओं ने भरें विकल्प

Thu, 30 Apr 2015 11:55 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्राइमरी हेड के लिए प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन महिलाओं और विकलांग को प्राथमिकता देते हुए उनके मनचाहे स्कूलों के लिए विकल्प मांगे। इसमें 82 महिलाओं ने विकल्प भरे और दो विकलांग पुरुष ही विकल्प देने पहुंचे। शुक्रवार को पुरुषों के अभिलेख जांचने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

सभी अटकलों पर विराम लगने के बाद आखिर प्रमोशन प्रक्रिया शुरू हो ही गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सुबह दस बजे से दो बजे के बीच शिक्षकों को बुलाया गया। महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। कटऑफ के अनुसार पहुंची महिलाओं ने काउंसिलिंग कराई और मनचाहे स्कूलों का विकल्प भरा। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि महिलाओं को बुलाया गया था। उनके विकल्प मांगे गए हैं। शुक्रवार को पुरुषों को अभिलेख लेकर बुलाया गया है। इसके बाद प्रमोशन कर दिए जाएंगे। काउंसिलिंग में बीईओ प्रवीन शुक्ला, गौरव यादव, शैलेंद्र, ज्योति सक्सेना, कामेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें