उसावां के ब्लाक परिसर में महिलाओं को सम्मानित करते विधायक। संवाद
- फोटो : संवाद
दातागंज/उसावां। विकासखंड परिसर में आयोजित हमारा आंगन-हमारे बच्चे और स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में नए स्कूल भवनों और स्कूलों के चहार दिवारी आदि के लिए एक करोड़ रुपये की परियोजनाओं का विधायक राजीव कुमार सिंह ने लोकार्पण किया।
विकासखंड उसावां में भावन नगला, बीरमपुर, भदेली और रिजोला में नए प्राथमिक भवनों का निर्माण होगा। इसी विकासखंड के गांव खेतल नगला, कटरा सआदतगंज, उसावां व अकबरपुर के स्कूल भवनों की चहार दीवारी बनवाई जाएगी। ग्राम पंचायत रिजोला खेड़ा, जलालपुर, बछेली, दारानगर और पचदेवरा में अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण होगा। इन सारे कार्यों का विधायक राजीव कुमार सिंह ने लोकार्पण किया। इससे पूर्व प्रबंधन समिति अध्यक्ष व सचिव प्रशिक्षण हमारा आंगन-हमारे बच्चे और स्कूल चलो अभियान का विधायक ने शुभारंभ कराया।