फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निषेधाज्ञा लागू, सतर्कता बढ़ी, पुलिस बल ने किया पैदल भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आगामी त्योहारों, लोकसभा चुनाव और सीएए कानून लागू होने के बाद प्रशासन अलर्ट है। निषेधाज्ञा लागू की गई है।
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी मंगलवार देर शाम भारी पुलिस बल के साथ निकले और पुलिस लाइन चौराहे से लबेला चौक, नई सराय, सुभाष चौक छहः सड़का, खैराती चौक, हलवाई चौक, टिकट गंज चौराहा, मलाई चौक, प्रतीक चौक जामा मस्जिद से लालपुर तिराहा पर चेकिंग की गई। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने कुछ लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार ने कहा कि कि जिले में धारा 144 लागू है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस व प्रशासन जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि सीआरपीएफ तथा पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने जनता को सुरक्षा के एहतियाती उपायों की जानकारी देने के लिए पैदल भ्रमण किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें