फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र बनी महापुरुषों की झांकियां

विज्ञापन
बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल आंबेडकर की झांकी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। डॉ. आंबेडकर समाज कल्याण समिति की ओर से कई महापुरुषों की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसका मुख्य बाजार में पुष्पों की वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। इस बार महिलाओं ने शोभायात्रा को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी थी।
विज्ञापन

मोहल्ला पांच स्थित आंबेडकर पार्क से दोपहर के करीब दो बजे भंते जी महाराज ने शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। उसके बाद नगर के गौशाला रोड, मोहल्ला आठ, जैन बाजार, पालिका बाजार, अटल चौक, बालाजी चौक, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, राजाराम की बागिया, मोहल्ला तीन, अंसारी कॉलोनी, होली चौक, पटवा बाजार, बिजलीघर रोड होते हुए पुनः मोहल्ला पांच में समाप्त हुई। शोभायात्रा में बाबा साहेब के अलावा, भगवान बुद्ध, गुरुनानक, महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास, कांशीराम, छत्रपति शाहू जी, ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई, सम्राट अशोक, डाॅ. कलाम आदि की झांकियां शामिल रही।
मोहल्ला आठ साहबगंज चौराहा पर सपा के नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, नईम आजाद, फैजान राइन, इकरार अहमद समेत कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लोगों को जलपान भी कराया। इसको सफल बनाने में पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, उमेश सागर, जगदीश चंद्र, प्रमोद सागर, तेजेंद्र सागर, नाथूराम भारती, सल्लू जाटव, अरविंद जाटव, अजय अरुण बंगाली, बृजभान सिंह, गौरव सागर, श्यामलाल, राजेंद्र सागर समेत समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल आंबेडकर की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें