परिजनों ने की मुआवजे की मांग
परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व सरकारी सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सही शटडाउन पर काम कराया गया होता, तो यह हादसा नहीं होता।
कोतवाली में पहुंचकर एसडीओ अमित गुप्ता और जेई मियां कुरैशी ने इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर को पूरी स्थति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मृतक विभाग के कर्मचारी नहीं थे। इस पर कोतवाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि फिर उससे विभाग का कार्य कैसे कराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। एसडीओ ने बताया कि पांच लाख का प्रपोजल बनाकर विभाग को भेजा जाएगा। दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।