फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन से टकराई निजी बस, चालक समेत पांच लोग घायल

Wed, 17 Jun 2026 12:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली इलाके में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात हादसा हो गया। निजी बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली इलाके में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव नागपुर के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही निजी बस मंगलवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत पांच यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांच में पता लगा है कि मंगलवार रात एक बजे बस चालक को नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को ज्यादा चोटें आई हैं।

बस में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीक के अस्पताल भेजा। बिसौली इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा के अनुसार बस आगे जा रहे वाहन से टकरा गई थी। बस को नुकसान हुआ। चालक व अन्य को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें