कमरे में अश्लील हरकतें करते देखे जाने के बाद स्कूल के बच्चों और अभिभावकों के हंगामा करने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने आरोपी प्रधानाध्यापक और शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक को सहसवान और शिक्षिका को दातागंज बीआरसी से संबद्ध किया गया है।
यहां बता दें कि पिछले दिनों विकासखंड आसफपुर क्षेत्र के एक गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक और शिक्षिका को बच्चों ने कमरे में अश्लील हरकतें देखा था। इस पर बच्चों ने अपने अभिभावकों से बताया। और मामला पूरे गांव में फैल गया। दर्जनों बच्चों और उनके अभिभावकों ने तहसील बिसौली पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर प्रदर्शन किया था। एसडीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया था।
बुधवार को बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस मामले में विद्यालय के आरोपी प्रधानाध्यापक ओमवीर और शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक ओमवीर को सहसवान और शिक्षिका को दातागंज बीआरसी से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने कहा है कि दोनों अपने-अपने स्थान पर रोजाना हाजिरी देंगे। यदि वह किसी भी दिन गायब रहते हैं, तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।