फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को हटाकर समाज  कल्याण अधिकारी ने लिया चार्ज

Tue, 31 Jan 2017 11:29 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
समरेर के राजकीय महिला आश्रम पद्धति विद्यालय का मामला
 समरेर में स्थित राजकीय महिला आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रधानाचार्य को उनके पद से रिलीव करते हुए प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह यादव ने सोमवार को खुद चार्ज ले लिया। प्रधानाचार्य प्रज्ञा वाजपेयी ने इसको मनमानी बताते हुए समाज कल्याण के उपनिदेशक से इसकी शिकायत करते हुए प्रभारी नरेंद्र सिंह पर मनमानी करने की शिकायत की है। 
राजकीय महिला आश्रम पद्धति विद्यालय समरेर में वर्ष 2012 में समाज कल्याण निदेशालय की ओर से प्रज्ञा वाजपेयी की अधीक्षक के पद पर तैनाती की गई थी और प्रधानाचार्य का चार्ज दे दिया था। सोमवार को प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह यादव विद्यालय पहुंचे और उन्होंने नेम प्लेट और सूची पट पर प्रधानाचार्य के पद से प्रज्ञा वाजपेयी का नाम हटाकर अपना नाम लिख दिया। साथ ही प्रज्ञा को प्रधानाचार्य पद से रिलीव करते हुए खुद चार्ज ले लिया। मंगलवार को विद्यालय पहुंचे उप निदेशक समाज कल्याण भानु प्रताप सिंह से प्रज्ञा वाजपेयी ने खुद को रिलीव करने की कार्रवाई को गलत बताया। बता दें कि नरेंद्र पाल सिंह जिला भूमि संरक्षण अधिकारी हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद का उन पर चार्ज है।
विज्ञापन

--------
प्रज्ञा  वाजपेयी को नोटिस दिया गया था। इसके बाद ही उन्हें प्रधानाचार्य पद से  रिलीव किया गया है। उन्हें हटाने का कार्य नियम संगत किया गया है। उनका मूल  पद प्रधानाचार्य का नहीं है।  
-नरेंद्रपाल सिंह यादव, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी 
-------
प्रभारी  जिला समाज कल्याण अधिकारी ने किस आधार पर प्रज्ञा वाजपेयी को उसके पद से  हटाया। इस बारे में जानकारी देनी चाहिए। बिना जानकारी दिए ऐसा करना गलत है,  क्योंकि प्रज्ञा की तैनाती निदेशालय से की गई है। 
विज्ञापन

-भानु प्रताप सिंह, उप निदेशक समाज कल्याण
------
नरेंद्र सिंह यादव की ओर से मुझे कोई नोटिस नहीं दिया गया फिर भी कार्रवाई कर दी। मेरी नियुक्ति निदेशालय से हुई है और हटाने का अधिकार भी निदेशालय को ही है। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी की कार्रवाई गलत है।
-प्रज्ञा वाजपेयी, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें