फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला सहायक अध्यापिका से छेड़छाड़, प्रधानाचार्य पर लगा आरोप

Sun, 30 Aug 2026 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। क्षेत्र के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैनात महिला सहायक अध्यापिका ने प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला सहायक अध्यापिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार सुबह प्रधानाचार्य ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उससे पूछा कि वह स्कूटी से विद्यालय क्यों नहीं आई, इस पर महिला ने अपने हाथ में चोट होने की बात बताई। महिला के मुताबिक, इसके बाद प्रधानाचार्य ने उसका हाथ पकड़कर चोट देखने की बात कही। उसने हाथ छुड़ाया तो प्रधानाचार्य ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।महिला ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य पहले भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। लोकलाज के डर से उसने पहले किसी से शिकायत नहीं की। अब घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कार्यभार देख रहे एसएसआई अनित कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया जांच में दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है। महिला की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। इधर, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में बीएसए से जांच कराई जा रही है, उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें