फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने उठाए मानदेय, बीमा और सुरक्षा के मुद्दे

Mon, 11 Apr 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
प्रधान
विज्ञापन
 मालवीय आवास पर आयोजित राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के सम्मेलन में प्रधानों ने गांव की तरक्की के साथ अपनी सुख सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने 25 हजार रुपये मानदेय किए जाने, 20 लाख रुपये का बीमा करने और प्रधानों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने आदि के मुद्दे उठाए। इस संबंध में एक नौ सूत्री मांग पत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय महामंत्री सोहनपाल साहू ने कहा कि बिना संगठन के मजबूती के कोई संस्था अपना काम सुचारू रूप से नहीं कर सकती है। उन्होंने संगठन की ओर से कई मुद्दे उठाए। इसमें प्रधानों को 25 हजार रुपये मानदेय किए जाने, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने और 20 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा करने आदि मुद्दे उठाए। इसके अलावा विकास कार्यों को सचिवों का रोस्टर तय करने और जिला मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों को प्रधान भवन बनवाए जाने की मांग भी उठाई। 
संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेँद्र सिंह ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानों की समस्याओं केे समाधान के लिए पुरजोर कोशिशें की जाएंगी। प्रधान संगठन को और मजबूती दिए जाने पर उन्होंने सभी से एकता पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने भी संगठन की मजबूती का मुद्दा उठाया। यहां निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की पांच तारीख को संगठन की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन

सम्मेलन में गिरीश पाल सिंह, सूरज पाल, नेम ंसिंह यादव, विनोद सिंह, मुकेश कुमार, फौजदार सिंह, अनिल भारद्वाज, गंगा प्रसाद, नरेंद्र कुमार शर्मा, शिव कुमार पाराशरी, जानकी प्रसाद शाक्य, डीपी भारती, गजनवी खां आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। 
सम्मेलन में ब्रज मोहन सिंह, राजवीर, देंवेंद्र सिंह, बिहारी लाल, अभिषेक सिंह, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, राजू कश्यप, सोनवती पूजा सक्सेना, आशा देवी लालता प्रसाद शाक्य, मुकेश कुमार, सोहन पाल शाक्य, सुभाष सिंह, सुरेश पाल, मेवाराम, गंगाराम, ज्ञान सिंह, आशा देवी, किताब सिंह, मनोज वर्मा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें