बिल्सी के जनकल्याण सम्मेलन में बोले विधायक
भाजपा की ओर से मनाई जा रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित गोशाला सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित जनकल्याण सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया।
क्षेत्रीय विधायक आरके शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब से केंद्र में सरकार बनी है, तब से देश में विकास कार्यों को काफी तेज रफ्तार मिली है। इससे विपक्षियों की बोलती बंद हो गई है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जनता फिर से नरेंद्र मोदी को ताज पहनाने का काम करेगी। इस मौके पर पीयूष शाक्य, मोहित गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, गौरव वार्ष्णेय, विनीत असावा, राहुल झंवर, प्रमोद तोमर, गगन राठी, प्रतीक कुमार, मघुप राठी, कवींद्र सक्सेना, राहुल माहेश्वरी, अनोज कुमार धानी, विनीत उपाध्याय, आशीष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
जनकल्याण सम्मेलनों का हुआ समापन
बदायूं। भाजपा की ओर से मंडल वार जन कल्याण सम्मेलन की शृंखला में शनिवार को अंतिम सम्मेलन दहगवां में हुआ। सम्मेलन के जिला प्रभारी राणा प्रताप सिंह और पार्टी नेता सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार का लाभ हर जाति वर्ग को मिल रहा है। भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना से चल रही है। विवेक राठी, मेधावी यादव, ताराचंद्र कश्यप, चोखे लाल मौर्य, ब्रह्मचारी यादव, ठाकुर सूर्यप्रकाश सिंह, राजकुमार यादव, जफर अली, फुरकान अली, कलीम कुरैशी आदि सम्मेलन में मौजूद रहे।