फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पाक के खिलाफ प्रधानमंत्री अपनाएं कड़ा रुख’

Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने फूंका नवाज शरीफ का पुतला
विज्ञापन

शनिवार शाम नगर के थाना मोड़ पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। साथ ही वहां के झंडे का आग लगाकर विरोध किया। मंच के नगराध्यक्ष गगन वार्ष्णेय ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। नगर महामंत्री हर्षित शर्मा ने कहा कि उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को अब पाक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए ताकि भारतीय सेना का सिर गर्व से ऊंचा हो सके। इस मौके पर उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, अतुल चौहान, प्रफुल्ल मालपाणी, मनोज ठाकुर, शिवम माहेश्वरी, नीलू वार्ष्णेय, मोहित शर्मा, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन

उघैती। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने का झंडा फूंका। नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिसौदिया, प्रियांशु भट्ट, राहुल गुप्ता, विजय सिंह, मंत्री रवि शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, निखिल कुमार, इंद्रदेव शास्त्री, मोरध्वज शाक्य, सचिन गुप्ता, ज्ञानचंद्र शाक्य, ज्ञान सिंह, उरमान, योगेश, सुनील, अवनेश, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें